कॉर्न फ्लौर क्या है | Corn flour meaning in hindi

4.9/5 - (31 votes)

इस पोस्ट में आपको Corn flour in hindi से सम्बंधित सभी जानकारी hindi में मिलेगी |

कॉर्न फ्लौर क्या है ?

कॉर्न फ्लौर को हम मक्के का आटा भी बोलते हैं क्यूंकि कॉर्न फ्लौर को हम मक्के से ही प्राप्त करते है |

कॉर्न को हम hindi में मक्का ही बोलते है और फ्लौर को हम hindi में आटा बोलते हैं |

आमतौर पे कॉर्न फ्लौर सफ़ेद या पीले रंग का होता है |

अगर आप ने मक्का देखा होगा तो आपको पता होगा की मक्के में दो परत(Layer) होती है|

कॉर्न फ्लौर के उपर की परत पीले और अन्दर की परत सफ़ेद रंग की होती है |

कॉर्न फ्लौर को सफ़ेद रंग वाले परत से भी बनाया जाता है और कॉर्न फ्लौर में बहुत ज्यादा पोषक तत्व भी होते है | जो की हमारे शरीर के लिए फायदेमंद भी है |

कॉर्न फ्लौर कैसे बनाया जाता है ?

कॉर्न फ्लौर आप घर पे भी बना सकते है , अगर आप के पास मक्का (Corn) है |

कॉर्न फ्लौर को फैक्ट्री में भी बनाया जाता है |

कॉर्न फ्लौर बनाने की विधि In Hindi |

कॉर्न फ्लौर आपको बाजार में कॉर्न स्टार्च के नाम से भी मिलता है और ये भी कॉर्न फ्लौर ही होता है और इसे कॉर्न के एक पार्ट से बनाते हैं |

आप कभी भी कॉर्न फ्लौर और कॉर्न स्टार्च में कंफ्यूज मत होना |

कॉर्न फ्लौर बनाने के लिए निचे बताई गयी बातों को ध्यान से पढ़े |

  • सबसे पहले आपको कॉर्न के दाने को अच्छे से धोकर उसे सुखा देना है और उसके उपर की परत को हटा देना है |
  • अब आपको कॉर्न के दाने को मिक्सर की मदद से पेस्ट बना लेना है |
  • पेस्ट को आपको एक कपडे की मदद से छान लेना हैं |
  • अब आपको कुछ समय के लिए पेस्ट को कपडे में ही रहने देना है |
  • जब आपका पेस्ट अच्छी तरह से सुख जाये तब आप फिर से उसे मिला ले और अब आपका कॉर्न फ्लौर बन कर तैयार हो गया |

इस तरीके से आप कॉर्न फ्लौर घर पे आसानी से बना सकते हैं और उसे इस्तेमाल कर सकते  हैं |

कॉर्न फ्लौर का उपयोग कैसे करें

कॉर्न फ्लौर का इस्तेमाल कई व्यंजन में किया जाता है | आमतौर पे ब्रिटिश और ऑस्ट्रेलिया के व्यंजन में इसका प्रयोग होता है |

  • अगर आप कोई व्यंजन बना रहे हैं और उसके घोल को गढ़ा करना है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं |
  • अगर आप को ग्लूटेन से एलर्जी है तो आप इसका इस्तेमाल बिना किसी नुकशान के कर सकते हैं | इसमें ग्लूटेन नही पाया जाता |
  • अगर आपको किसी भी व्यंजन की ग्रेवी को गाढ़ा करना है तो आप कॉर्न फ्लौर का इस्तेमाल कर सकते हैं |
  • अगर आप घर पे फ्रेंच फ्राई बना रहे हैं और उसके थोडा ज्यादा क्रिस्पी बनाना चाहते हैं तो आप उसमे कॉर्न फ्लौर को सही मात्रा में मिला सकते हैं , जिससे आपकी फ्रेंच फ्राई क्रिस्पी बनेगी |
  • हम कोर्नफ्लौर का इस्तेमाल मिठाई बनाने के लिए भी करतें हैं |

कॉर्न फ्लौर से बनने वाले व्यंजन ? (Corn flour recipes in hindi)

कॉर्न फ्लौर की मदद से आप कई आसान और स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते है |

कॉर्न फ्लौर से बनने वाले व्यंजन-

  1. कॉर्न फ्लौर पकौड़ा 
  2. कॉर्न फ्लौर वाडा (vada )
  3. कॉर्न फ्लौर हलवा 
  4. कॉर्न फ्लौर पुड़ी 
  5. कॉर्न फ्लौर सूप 
  6. कॉर्न फ्लौर आइसक्रीम 

ऐसे कई रेसिपी हैं जो आप कॉर्न फ्लौर की मदद से बना पाएंगे |

अगर आप  रेसिपीज को बनाने का तरीका जानना चाहते हैं तो आप कॉर्न फ्लौर रेसिपी पे क्लिक करके पढ़ सकते हैं |

कॉर्न फ्लौर में पाने जाने वाले पोषक तत्व 
(Nutrients found in corn flour)-

कॉर्न फ्लौर में बहुत अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जातें हैं और ये हमारे लिए बहुत फायदेमंद भी होते है |

कॉर्न फ्लौर में कार्बोहायड्रेट ,प्रोटीन , फैट ,एनर्जी ,फाइबर, आयरन ,जिंक ,पोटैशियम ,विटामिन ,फॉस्फोरस आदि | ये सभी चीज़े कॉर्न फ्लौर में पाई जाती हैं |

benefits of corn flour in hindi

कॉर्न फ्लौर के फायदे –

कॉर्न फ्लौर हमे कई रोगों से बचाने में मदद करता है | अगर हम कॉर्न फ्लौर का सेवन करते हैं तो इससे हमे दिल की बीमारी नही होती है |

मैंने आपको उपर बता दिया है की कॉर्न फ्लौर में बहुत पोषक तत्व पाए जाते हैं इसीलिए ये हमारे लिए फायदेमंद भी है |

कॉर्न फ्लौर हमे बिभिन्न रोगों से बचाता है, जैसे –

1. अगर आप दिल की बीमारी से खुद को बचाना चाहते हैं तो आप इसका सेवन जरुर करें |

2.कॉर्न फ्लौर अल्जाइमर के लिए भी फायदेमंद है |

3.अगर आप कॉर्न फ्लौर में पाए जाने वाले पोषक तत्व के बारे में जानते हैं तो आप यह जरुर जानते होंगे की यह मधुमेह रोगियों के लिए बहुत लाभदायक है |

4. कॉर्न फ्लौर आपको एनर्जी भी देता है और आपको शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है |

5. कॉर्न फ्लौर में आयरन की मात्रा अधिक पायी जाती है इसीलिए कॉर्न फ्लौर लाल रक्त कोशिका का निर्माण बढ़ाता है |

कॉर्न फ्लौर के नुकशान | Disadvantages of corn flour in hindi

अगर आप एक नियंत्रित मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो इसका कोई भी नुकशान नही हैं |

लेकिन अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो आपको बिभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है |

जैसे –

1.पेट का खराब होना और गैस की परेशानी होना |

2.दस्त भी आपको हो सकता है |

3. अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो आपका वजन भी बढ़ सकता है और आपके शरीर में सुस्ती भी आ सकती है |

Video Source – 1Word

हमारे द्वारा दी गयी जानकारी –

आशा है की आपको corn flour in hindi  अच्छे से समझ में आ गया होगा | हमने अपनी तरफ से आपको सही और महत्वपूर्ण जानकारी दी है |

अगर आपको हमे कोई सूझाव देना है या कोई सवाल करना है तो आप निचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है |

इस पोस्ट से सम्बन्धित पूछे जाने वाले सवाल –

corn flour meaning in punjabi

कॉर्न फ्लौर को हम पंजाबी में “ਮੱਕੀ ਦਾ ਆਟਾ” बोलते हैं |

corn flour meaning in telugu

कॉर्न फ्लौर को तेलगु में “మొక్కజొన్న పిండి” बोलते हैं |

corn flour meaning in marathi

मराठी में कॉर्न फ्लौर को “मक्याचं पीठ” बोला जाता है |

3 thoughts on “कॉर्न फ्लौर क्या है | Corn flour meaning in hindi”

  1. Corn flour is a type of flour made from ground corn. It is used in many different types of food, including bread, cakes, and pastries.

    Reply

Leave a Comment