जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक | online registry kaise check karen

4.8/5 - (30 votes)

कई लोगों का सवाल रहता है की कैसे जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक किया जा सकता है और online registry kaise check karen

आज हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देने वाले हैं की मोबाइल से ऑनलाइन ज़मीन की रजिस्ट्री कैसे देखे ? और आप घर पे बैठे – बैठे ये जान सकते हैं की ज़मीन किसके नाम पर है और किसने रजिस्ट्री करवाई है |

इस पोस्ट से आपको बहुत ज्यादा मदद मिलेगी क्यूंकि हम अलग -अलग राज्यों के बारे में इसी पोस्ट में जानकारी देंगे जैसे की अगर आपको जानना है की उत्तर प्रदेश ऑनलाइन रजिस्ट्री कैसे चेक करें ,बिहार ज़मीन की रजिस्ट्री कैसे देखे ,ज़मीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक राजस्थान |

ऐसे सभी राज्यों की जानकारी आपको इसी पोस्ट में मिलेगी | आप इस पोस्ट को अच्छे से पढ़े और इस पोस्ट में बताये गये सभी स्टेप्स को अच्छे से फॉलो करें ताकि आपको सही और ज्यादा जानकारी मिल पाए |

मोबाईल से जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन कैसे देखे ?

आजकल इन्टरनेट इतना फैल चूका है की हम कोई भी जानकारी इन्टरनेट से कुछ ही समय में पा जातें हैं |

पहले हमे जमीन की रजिस्ट्री देखने या चेक करने के लिए सरकारी ऑफिस में जाना पड़ता था जिसमे हमारा समय और पैसा दोनों चीजें बर्बाद होती थी लेकिन आजकल आप भुलेख से जुड़ी सभी जानकारी इन्टरनेट की मदद से प्राप्त कर सकते हैं |

हमे ज़मीन की रजिस्ट्री चेक करने के लिए भुलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पे जाना होगा |

अलग – अलग राज्यों की भुलेख वेबसाइट अलग -अलग होती हैं इसलिए हम सभी वेबसाइट आपको नीचे देंगे |

उत्तर प्रदेश ऑनलाइन रजिस्ट्री कैसे चेक करें ?

सबसे पहले हम आपको जमीन की रजिस्ट्री की जानकारी उत्तर प्रदेश की देने जा रहें हैं | अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं या उत्तर प्रदेश की ज़मीन रजिस्ट्री को देखना चाहते है तो आप इस स्टेप्स को फॉलो करें |

स्टेप 1 – आपको अपने गूगल या किसी भी ब्राउज़र को ओपन करना है |

स्टेप 2 – अब आपको up bhulekh लिखना है और सर्च करना है |

स्टेप 3 – इसके बाद आपको ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है जो की upbhulekh.gov.in है |

आप इस वेबसाइट पे जाएँ क्यूंकि यही ऑफिसियल वेबसाइट है | आप इस वेबसाइट पे क्लिक करें और इसे खोल लें |

स्टेप 4 – अब आपको अपना जिला ,तहसील और गाँव का नाम सलेक्ट कर लेना है |

स्टेप 5 – अब आपको आप्शन दिख जायेगा खाता संख्या का और खसरा संख्या का आपको जो पता हो वो उसपे सेलेक्ट करें और नंबर डाले , आप नाम डाल कर भी ज़मीन रजिस्ट्री की डिटेल ले सकते हैं |

स्टेप 6 -अब आपको सभी डिटेल डालने के बाद proceed कर देना है आपको ज़मीन रजिस्ट्री की सभी डिटेल मिल जाएगी |

हमने आपको उत्तर प्रदेश की ज़मीन रजिस्ट्री देखने का तरीका बता दिया है अब हम आपको छत्तीसगढ़ (CG) की ज़मीन रजिस्ट्री कैसे देखें ये बताने वाले हैं |

जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक छत्तीसगढ़ (CG)

स्टेप 1 – अगर आप जमीन की रजिस्ट्री छत्तीसगढ़ (CG) की चेक करना चाहते हैं तो आपको गूगल पे सर्च करना है cg bhulekh |

स्टेप 2 – अब आपको छत्तीसगढ़ (CG) की ऑफिसियल भुलेख वेबसाइट bhuiyan.cg.nic.in पे जाना है |

स्टेप 3 – अब आपको जिस भी जिला और तहसील का ज़मीन रजिस्ट्री देखना है उसे सेलेक्ट करें और गाँव को सेल्क्ट करें |

स्टेप 4 – अब आपको खसरा संख्या या जिसके नाम पे ज़मीन है उसका नाम डालना है | आपको निचे आप्शन दिखेगा उसमे से आप्शन सेलेक्ट कर लें की कौन से डिटेल आपको भरना है |

स्टेप 5 – आपको यहाँ पे खसरा रिपोर्ट और बी 1 रिपोर्ट दोनों देखने को मिलेगी | आपको बी 1 खतौनी वाला आप्शन सेल्क्ट कर लेना है |

अब आपको पता चल जायेगा की ज़मीन की रजिस्ट्री किसने करायी है और आपको सभी डिटेल भी मिल जाएगी |

मुझे उम्मीद है की आपको छत्तीसगढ़ (CG) की ज़मीन रजिस्ट्री देखने में कोई दिक्कत नही हुई होगी और अब हम आपको मध्यप्रदेश की ज़मीन रजिस्ट्री चेक करना सिखायेंगे |

मध्यप्रदेश रजिस्ट्री जमीन ऑनलाइन चेक कैसे करें ?

 मध्यप्रदेश की ज़मीन रजिस्ट्री चेक करने के लिए आपको निचे दिए गये सभी स्टेप्स को फॉलो करें |

स्टेप 1 – सबसे पहले अपने गूगल या ब्राउज़र पे जाएँ और mp land records सर्च करें |

स्टेप 2 – अब आपको landrecords.mp.gov.in पे जाना है |

स्टेप 3 – अब आपको वही same process करनी है | अपना जिला ,तहसील और गाँव सलेक्ट करना है |

स्टेप 4 – अब आपको खाता संख्या या खसरा संख्या से ज़मीन रजिस्ट्री चेक करनी है और आप नाम का भी उपयोग कर के ज़मीन रजिस्ट्री देख सकते हैं ऑनलाइन |

इन सभी स्टेप्स को अगर आप फॉलो कर लेते हैं तो आपके सवाल मध्यप्रदेश रजिस्ट्री जमीन ऑनलाइन चेक कैसे करें ? का जवाब आपको मिल जायेगा |

अगर आपको मध्यप्रदेश में किसी घर की पुरानी रजिस्ट्री देखनी हो तो आप इस वेबसाइट पे जा सकते हैं |

mpbhulekh.gov.in

अब हम आपको बतायेंगे की अगर आप बिहार में रहते हैं या बिहार की रजिस्ट्री चेक करना चाहते हैं तो कैसे चेक कर सकते हैं |

बिहार की ज़मीन रजिस्ट्री कैसे देखें ?

स्टेप 1 – सबसे पहले आपको गूगल पे सर्च करना है bhulekh bihar या आप किसी ब्राउज़र पे भी यही लिख के सर्च कर सकते हैं |

स्टेप 2 – अब आपको इसी वेबसाइट पे जाना है – lrc.bih.nic.in

स्टेप 3 – अब आपको जिला , ब्लाक और अंचल सेलेक्ट करना है |

स्टेप 4 – अब आपको जिस खसरा संख्या या खाता संख्या की डिटेल चाहिए उसे लिखें और आप उसकी डिटेल आसानी से देख पाएंगे |

हमने आपको बता दिया की कैसे आप बिहार की ज़मीन रजिस्ट्री देख सकते हैं |

अगर आप राजस्थान से हैं और राजस्थान की ज़मीन रजिस्ट्री देखना चाहते हैं तो उसकी जानकारी आपको इसी पोस्ट में मिल जाएगी |

ज़मीन की रजिस्ट्री online check राजस्थान 

राजस्थान की ज़मीन रजिस्ट्री चेक करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना है |

स्टेप 1 – आपको अपने गूगल या ब्राउज़र में rajasthan bhulekh लिख कर सर्च करना है |

स्टेप 2 -अब आपको राजस्थान भुलेख की वेबसाइट apnakhata.raj.nic.in पे जाना है |

स्टेप 3 – अब आप अपना जिला,तहसील और गाँव को सेलेक्ट करें |

स्टेप 4 – अब आपको जिस भी ज़मीन रजिस्ट्री की डिटेल चाहिए उसका खसरा संख्या या खता संख्या डालें या आप नाम डाल कर भी जानकारी ले सकते हैं |

आप इस सभी स्टेप्स को फॉलो करके बहुत ही आसानी से राजस्थान के ज़मीन रजिस्ट्री की डिटेल पा सकते हैं |

अब हम आपको जम्मू और कश्मीर की ज़मीन रजिस्ट्री के बारे में जानकारी देने वाले हैं |

अगर आपका भी जम्मू और कश्मीर में कोई एग्रीकल्चर ज़मीन है और आप उसकी जानकारी लेना चाहते हैं तो पोस्ट को अच्छे से पढ़ें |

जम्मू और कश्मीर की ज़मीन रजिस्ट्री ऑनलाइन देखना बहुत ही आसान है और मैंने इसके लिए भी कुछ आसन स्टेप्स आपको बताये हैं |

ज़मीन की रजिस्ट्री online check जम्मू और कश्मीर 

स्टेप 1 – सबसे पहले आपको जम्मू और कश्मीर के भुलेख की वेबसाइट पे जाना है |

jkfcr.nic.in

आप इस वेबसाइट को गूले पे सर्च कर सकते हैं या आप यहाँ से भी वेबसाइट पे क्लिक कर के जा सकते हैं |

स्टेप 2 -अब आप जो डिटेल पूछ रहा है उसे भरें और ज़मीन रजिस्ट्री देख लें |

स्टेप 3 – आपको जिस भी ज़मीन की रजिस्ट्री देखनी हो उसकी डिटेल आपको पता होनी चाहिए |

हमने लगभग सभी राज्यों के बारे में जानकारी दे दी की कैसे आप किसी भी राज्य की ज़मीन रजिस्ट्री को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं |

अब हम आपको झारखंड ज़मीन डिटेल ऑनलाइन चेक करना सिखायेंगे |

झारखंड (Jharkhand) प्लाट रजिस्ट्री डिटेल्स ऑनलाइन चेक

स्टेप 1 – आपको अपने गूगल पे land records jharkhand सर्च करना है |

स्टेप 2 – अब आपको ऑफिसियल वेबसाइट jharbhoomi.nic.in पे जाना है |

स्टेप 3 – अब आपको जिला , अंचल,हल्का और मौक्जा सेलेक्ट करना है |

स्टेप 4 – अब आपको खाता संख्या या खसरा संख्या डाल के ज़मीन या प्लाट रजिस्ट्री देख सकते हैं |

आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अलग -अलग राज्यों की रजिस्ट्री देख सकते हैं |

अगर आपको कोई भी परेशानी होती है तो आप इस पोस्ट में दी गयी सभी फोटो और विडियो को अच्छे से देखें ताकि आपको कोई भी समस्या न आये |

अगर आप किसी ऐसे राज्य से हैं जिसकी जानकारी हमने पोस्ट में नही दी है तो परेशान ना हों बस आप अपने राज्य का नाम गूगल पे लिख के उसके आगे भुलेख लिखें और सर्च करें आपको वेबसाइट मिल जाएगी |

अधिक जानकारी के लिए इस विडियो को देखें –

Video Source – Youtube

हमारे द्वारा दी गयी जानकारी –

निष्कर्ष –

हमने आपको पोस्ट में बताया है की कैसे आप जमीं रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और हमने बिहार की ज़मीन रजिस्ट्री कैसे देखें ?,जमीन की रजिस्ट्री online check,मोबाइल से Plot Registry Online Check ,उत्तर प्रदेश ऑनलाइन रजिस्ट्री कैसे चेक करें , ऐसे कई सारे सवालों का जवाब भी आपको इसी पोस्ट में मिल जायेगा |

अगर आपको कोई भी दिक्कत होती है तो आप हमे जरुर कमेंट करें और अगर कोई भी दिक्कत आपको भविष्य में होती है तो गूगल में technicalsamaj सर्च करके हमारे किसी भी पोस्ट पे कमेंट करें हम उसकी जानकारी आपको दे देंगे |

4 thoughts on “जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक | online registry kaise check karen”

    • धन्यवाद सर मुझे उम्मीद है की आपको पोस्ट से मदद मिलेगी |

      Reply
  1. jamin registry आर्टिकल आपने बहुत ही अच्छा लिखा है, thank you technical samaj

    Reply

Leave a Comment