VoWIFI क्या है? | VoWiFi का फुल फॉर्म

4.9/5 - (28 votes)

आज इस पोस्ट में हम जानेंगे Vo-WiFi के बारे में की vo wifi क्या होता है ? और vowifi कालिंग के बारे में बात करने से पहले हम बात करेंगे VoLte क्या होता है ?

इस पोस्ट की मदद से मैं आपके wifi calling से सम्बंधित सभी समस्यायों को दूर कर दूंगा |

VoLte क्या है ?

VoLte की मदद से हम जिस नेटवर्क सिगनल की हेल्प से बात करते हैं या फिर अपनी बात दूसरों तक पहुंचाते हैं उसी सिग्नल की हेल्प से हम अपने फोन में इंटरनेट यूज कर सकते हैं|

Vo-WiFi kya hai ?

Vo-WiFi  का मतलब होता है वॉइस ओवर वाईफाई | बहुत दिनों बाद यह इंडिया में भी लॉन्च हो चुका है जिसे  लॉन्च किया है एयरटेल और जिओ की टेलीकॉम कंपनी ने , जैसे आप व्हाट्सएप कॉल और इंस्टाग्राम कॉल और गूगल डुओ से कॉल करते हैं ठीक उसी तरह आप Vo-WiFi  से भी कॉल कर सकते हैं|

अभी तक इसमें कुछ सिक्योरिटी रीज़न की रीज़न की वजह से इसे लॉन्च नहीं किया जा रहा था लेकिन अब यह इंडिया में लॉन्च हो चुका है|

Vo-WiFi आप के लिए बहुत फायदेमंद है , आप इसकी मदद से कम नेटवर्क क्षेत्र वाले जगह पे भी आसानी से कॉल कर सकते हैं और बिना किसी दिक्कत के बात कर सकतें हैं |

अगर आप के क्षेत्र में 2G नेटवर्क आता है और आप किसी से अच्छे से बात नही कर पातें हैं ,तो ये तकनीक आपकी अच्छे से मदद करेगी |

Vo-WiFi लांच क्यों हुआ ?

 कभी-कभी हमारे फ़ोन या एरिया में  सिगनल स्ट्रैंथ लो होने की वजह से हमे कॉल करने में दिक्कत आती है और हमें आवाज साफ सुनाई नहीं देती| इसलिए Vo-WiFi लांच किया गया है जिसकी हेल्प से आप पब्लिक वाईफाई या फिर पर्सनल हॉटस्पॉट की हेल्प से दूसरों को कॉल कर सकते हैं और इसमें आपको आवाज में कोई दिक्कत नहीं आएगी|

Vo-WiFi आपके सिगनल स्ट्रैंथ को बूस्ट कर देता है और आपको अच्छी वॉइस क्वालिटी मिलती है कॉल करते समय|

Vo-WiFi काम कैसे करता है?

VoLte  और Vo-WiFi में सबसे बड़ा अंतर होता है , और वो अंतर है , Bearer टेक्नोलॉजी का |

Vo-WiFi और VoLte एक जैसे ही टेक्नोलॉजी है , बस इनमे bearer टेक्नोलॉजी अलग होतें हैं | जैसे VoLte में 2G , 3G , 4G | 

Vo-WiFi  इस्तेमाल कैसे करें ?

Vo-WiFi  इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक ऐसा स्मार्टफोन होना चाहिए जिसमें WiFi  calling का  फीचर हो और आपके पास जियो या एयरटेल की सिम होना चाहिए जो की वाईफाई कालिंग सपोर्ट कर सकें |

WiFi calling के फीचर को आप अपने सेटिंग में जाकर देख सकतें हैं |

आपको अपने फोन की सेटिंग में जाकर देखना होगा कि आपकी फोन में वाईफाई calling सपोर्ट करता है या नहीं आप इस सेटिंग को वहां से ऑन कर सकते हो और इसका यूज कर सकते हैं|

vowifi


Vo-WiFi और WiFi calling के फायदे –

  1. Vo-WiFi या WiFi calling में आपको घर के अन्दर भी अच्छी नेटवर्क कवरेज मिलती है|
  2. Vo-WiFi या WiFi calling में आप किसी भी wifi नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकतें है , आप किसी के पर्सनल हॉटस्पॉट से भी कनेक्ट हो सकतें हैं |
  3. Vo-WiFi या WiFi calling करने के लिए आपको दूसरा dialer इस्तेमाल नही करना होगा |
  4. Vo-WiFi या WiFi calling करने के लिए आपको कोई नेटवर्क सेटअप करने की जरूरत नही है |
  5. Vo-WiFi और VoLte के बिच सीमलेस कॉल ट्रान्सफर होता है |

Vo-WiFi और WiFi calling के नुकसान –

वैसे तो इसके ज्यादा नुकशान नही है , पर मैं आपको कुछ नुकशान बता देता हूँ |

  • अगर आप किसी wifi के रेंज में नही है और आपके फ़ोन में नेटवर्क नही है ,तो ये फीचर आपकी कोई मदद नही कर सकता |
  • ये फीचर उसे करने के लिए आपके पास wifi कनेक्शन होना चाहिए |

Jio vs Airtel WiFi Calling

एयरटेल wifi Calling- अगर आप एयरटेल WiFi Calling सुभिधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास एयरटेल का सिम होना जरूरी है | अगर आपके पास एयरटेल का प्रीपेड या पोस्टपेड सिम है ,तो आप WiFi Calling को इस्तेमाल कर सकते हैं | 

एयरटेल WiFi Calling का लाभ लेने के लिए आपके पास सिम होना जरूरी है और उससे भी अधिक जरूरी है , आपके पास WiFi Calling सपोर्ट करने वाला फ़ोन | अगर आप के पास ये दोनों चीज़े हैं तो आप WiFi Calling का लाभ उठा सकतें हैं |

मैं इस पोस्ट में आपको कुछ फ़ोन के नाम भी बता दूंगा ,जिसमे wifi calling की सुबिधा उपलब्ध है |

जिओ wifi Calling – जिओ wifi Calling का उपयोग करने के लिए आपके पास जिओ का सिम होना जरूरी है और आप जिओ के गीगा फाइबर का इस्तेमाल करके जिओ wifi Calling कर सकतें हैं |

जिओ wifi Calling इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फ़ोन के सेटिंग में जाना है और volte को deselect करके wifi Calling को सेलेक्ट करना है |

यह फीचर कुछ ही फ़ोन में उपलब्ध रहता है | निचे आपको कुछ फ़ोन के नाम मिल जायेंगे जिसमे wifi Calling की सुभिधा उपलब्ध रहती है |

किस फ़ोन में इस्तेमाल कर सकतें हैं Vo-WiFi ?

सैमसंग गैलेक्सी सीरीज के लगभग सभी फ़ोन इस फीचर के साथ आते हैं और wifi Calling की सुभिधा उपलब्ध रहती है |

गैलेक्सी नोट १० सीरीज , गैलेक्सी एस10 लाइट, गैलेक्सी नोट 10 लाइट, गैलेक्सी एस10 सीरीज, गैलेक्सी नोट 9, Galaxy S9 सीरीज, Galaxy On6, गैलेक्सी एम30एस, गैलेक्सी ए50एस, गैलेक्सी ए30एस, गैलेक्सी एम20, गैलेक्सी जे6 और गैलेक्सी एम40 

इन सभी फ़ोन में ये फीचर उपलब्ध हैं |

वीवो वी15, वीवो वी17, वीवो यू20 और वीवो एस1 प्रो,Oppo F15 ,Poco F1,रेडमी 7ए, रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी Y3, रेडमी K20 प्रो, रेडमी K20, रेडमी X2 प्रो, रेडमी 8 और रेडमी 8A,रियलमी X2 प्रो, रियलमी XT, X, 5s, U1, 5, 5s और रियलमी 5i,Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus, Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 8.1, Nokia 8 Sirocco और Nokia 9 PureView.

मैंने आपको कुछ smartphone के नाम बता दियें , अगर आपको ये जानना है की आपका फ़ोन wifi calling को सपोर्ट करता है या नही ,तो आप उपर लिखे फ़ोन के लिस्ट में चेक कर सकतें हैं या इन्टरनेट की सहायता से भी चेक कर सकते हैं |

ऐसे ही ब्लॉग पोस्ट पढने के लिए , आप हमसे जुड़ सकतें हैं और आप हमे सोशल मीडिया पे भी फॉलो कर सकते हैं |

अधिक जानकरी के लिए विडियो को देखें –

Video Source – Trakin Tech

Leave a Comment