Domicile certificate kaise banaye ? – निवास प्रमाण पत्र फार्म

5/5 - (7 votes)

Domicile certificate kaise banaye : आज के इस पोस्ट में हम आपको बतायेंगे की निवास प्रमाण पत्र कैसे बनाये और आपको पूरा प्रोसेस समझायेंगे जिसकी मदद से आप अपना निवास प्रमाण पत्र online ही अप्लाई कर के बनवा सकते हैं | तो सभी स्टेप्स को अच्छे से समझने के लिए पोस्ट को ध्यानपूर्वक जरुर पढ़ें |

आज कल सभी लोगो को कई जरूरी डाक्यूमेंट्स होते हैं और उन्ही में से एक है निवास प्रमाण पत्र जिसे हम Domicile certificate भी बोलते हैं | तो अगर आपके पास निवास प्रमाण पत्र नही है तो आप जल्द से जल्द उसके लिए अप्लाई करें ताकि आपका निवास प्रमाण पत्र बन जाये |

पहले जब हमे अपना निवास प्रमाण प्रत्र बनवाना होता था तो हमे अपने तहसील जाना होता है और वहाँ फॉर्म जमा करके काफी इंतज़ार करना पड़ता था उसके बाद हमारा निवास प्रमाण पत्र बनता था जिसमे हमारा बहुत समय और पैसा नुकसान होता था |

लेकिन अब हमे घर बैठे ये सुविधा मिल रही है की आप अपना निवास प्रमाण प्रत्र के लिए अप्लाई कर दें और सिर्फ 5 से 6 दिन में आपका निवास बन जायेगा |

तो चलिए सबसे पहले जानते हैं की अगर हमे निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना है तो हमारे पास कौन – कौन से डॉक्यूमेंट होने चाहिए जिसकी मदद से हम अपना domicile certificate बनवा पाएंगे |

निवास प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज ?

आपके पास ये कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स जरुर होने चाहिए –

  • आधार कार्ड / राशन कार्ड / बिजली बिल
  • फ़ोटो
  • 10 वीं या 12 वीं की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र

अगर आपके पास ये सभी डॉक्यूमेंट हैं तो आप निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं |

उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

निवास प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई करने से पहले आपको गवर्नमेंट के पोर्टल पे एक अकाउंट बनाना होगा उसके बाद ही आप निवास के लिए अप्लाई कर पाएंगे तो चलिए जानते हैं की हम पोर्टल पे अकाउंट कैसे बनायेंगे |

स्टेप १ – सबसे पहले आपको https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/ इस वेबसाइट पे चले जाना है और उसके बाद आपको उपर सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) के आप्शन पे क्लिक कर देना है |

1 2

स्टेप 2 – अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा | अब आपको अपना अकाउंट बनाना है तो आप नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के आप्शन पे क्लिक करें |

स्टेप 3 – इसके बाद आपको एक लॉग इन आईडी भरनी है जो की पहले किसी ने न बनाई हो , उसके बाद आप उपलब्धता की जाँच करें वाले आप्शन पे क्लिक करें अगर आईडी मौजूद रहेगी तो उपर लिखा आ जायेगा की यह लॉग इन आईडी प्रयोग हेतु उपलब्ध है |

3

स्टेप ४ – उसके बाद आपको अपना जन्म तिथि , पता , मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरनी कर अपना अकाउंट बना लेना है |

4 2

स्टेप 5– अब आपके नंबर पे एक otp जायेगा जिसे आप लॉग इन करते समय इस्तेमाल करेंगे और उसके बाद आप अपना पासवर्ड create कर के लॉग इन कर पाएंगे |

2 1

जब आपका अकाउंट बन जायेगा और आप लॉग इन कर लेंगे उसके बाद आपके सामने कई प्रमाण पत्र को ऑनलाइन अप्लाई करने के आप्शन आ जायेंगे तो अपना निवास प्रमाण पत्र अप्लाई करने के लिए निचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करें |

Domicile certificate kaise banaye ?

आपको अपना domicile सर्टिफिकेट बनाने के लिए निचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करना है |

स्टेप १ – सबसे पहले आपको आपको यहाँ क्लिक करना है – e sathi Login और अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भर के लॉग इन कर लेना है |

स्टेप 2 – अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा जिसमे आपको निवास प्रमाण पत्र के आप्शन पे क्लिक कर देना है |

2

स्टेप 3 – निवास प्रमाण पत्र पे क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा , जिसमे आपको अपनी सारी जानकारी भरनी है |

3

स्टेप ४ – ऊपर की सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने पड़ेंगे , तो आप अपना फोटो , आधार कार्ड या राशन कार्ड अपलोड कर सकते हैं , लेकिन सबसे जरूरी है स्वप्रमाणित घोषणा पत्र जिसे आपको डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लेना है , उसके बाद आप उसे भर के उसी फोटो अपलोड करें |

स्टेप 5 – स्वप्रमाणित घोषणा पत्र आप उपर डाउनलोड बटन पे क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं | सभी डॉक्यूमेंट सेलेक्ट करके आप अपलोड के बटन पे क्लिक करें ताकि आपके डॉक्यूमेंट अपलोड हो जाये | आपके जो भी डॉक्यूमेंट सफलतापूर्वक अपलोड हो जायेंगे वो आपको निचे दिख जायेंगे |

6 e1704464671776

स्टेप ६ – अब आपको दर्ज करें बटन पे क्लिक करके आगे बढ़ जाना है , अब आपके सामने आपका फॉर्म खुल जायेगा जिसमे सारी जानकारी होगी तो उसे एक बार आप जरुर मिला लें | इसे आप प्रिंट करके अपने पास रख लें ताकि आप इसकी मदद से निवास प्रत्र का स्टेटस चेक कर पाएंगे |

5

स्टेप 7 – अब आप सेवा शुल्क वाले आप्शन पे क्लिक करके , पेमेंट कर देना है | आपको सिर्फ 15 रुपए की पेमेंट करनी है और आपका निवास प्रमाण पत्र बन जायेगा |

4

स्टेप 8 – कई बार पेमेंट करने के बाद कुछ error आ जाता है और पेमेंट successful नही दिखता , तो आपको फिर से ब्राउज़र ओपन करके लॉग इन करना है और आप लॉग इन करने के बाद पेमेंट स्टेटस देख सकते हैं |

1 1

उम्मीद है की आपको सभी स्टेप्स अच्छे से समझ में आये होंगे | अगर आपको निवास प्रमाण प्रत्र ऑनलाइन अप्लाई करने में कोई दिक्कत आती है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते हैं |

FAQs-

1. निवास प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है?

आमतौर पे निवास प्रमाण पत्र अप्लाई करने के 5-6 दिन बाद बन जाता है , जिसके बाद आप इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते हैं |

2. निवास प्रमाण पत्र की वैधता कितनी होती है ?

अगर आप एक बार निवास प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं तो उसकी वैधता आजीवन होती है |

Leave a Comment